पंजाब में आंतकी हमले के लिए पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग प्रमुख जिम्मेवार : ग्रेवाल (पंजाब पुलिस के साहसी जवानों को सलाम)

Gurdaspur attack - Punjab terror7

लुधियाना, 27 जुलाई 2015
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों के लिए पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की असफलता को जिम्मेदार ठहराते हुए आंतकवाद से मुकाबला करने के लिए पंजाब पुलिस के जवानों के साहस व बहादुरी की प्रंशसा करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को सलाम किया।  ग्रेवाल ने पंजाब की धरती पर करीब 20-22 वर्ष बाद हुए आंतकी हमले की निंदा करते हुए सभी राजनितिक दलों को एक मंच पर आकर आंतकवाद रका मुकाबला करने की रणनिति तैयार करने का आहवान करते हुए कहा कि इस मामले में राजनितिक खेल खेलने की बजाए देश की एकता व अंखडता के लिए एकजुट होकर आत्म निरिक्षण करने का है। उन्होने राज्य के खुफिया विभाग प्रमुख से सवाल किया कि कैसे पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की नाक के नीचे आंतकवादी सरेआम गोलियों की बरसात करते हुए बारुद व हथियार के लेकर पंजाब की सीमा में प्रवेश करके आंतक का नंगा नाच करते हुए एक थाने के भीतर घुस गए। और राज्य का खुफिया विभाग कुंभकरणी नींद सोता रहा। उन्होने जम्मू कश्मीर के आंतकियों की इस घटना में शमूलियत की शंका व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के खुफिया विभाग ने जम्मू के कठुआ जिले में कुछ माह पूर्व हुई वारदात से कोई सबक नहीं सीखा। परिणाम स्वरुप आज के आंतकी हमला उसी तर्ज पर हो गया जिसमें देश ने अपने वीर जवानों व निर्दोष नागरिकों को खो दिया। ग्रेवाल ने आंतकी हमला रोकने में असफल रहे पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के प्रमुख सार्वजनिक तौर पर अपनी असफलता के लिए पंजाब की जनता के क्षमा याचना करके अपने पद से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दें। उन्होने दीनानगर के नागरिकों के साहस की प्रंशसा करते हुए रेलवे ट्रैक पर बम रखे होने का पर्दाफाश करके बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका अदा की। आंतकी हमले में शहीद हुए पुलिस जवानों व नागरिकों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि संबधित परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएं। उन्होने जहां पर शहीदों के साहस की सराहना की वहीं मीडिया की तरफ से जान जोखिम में डालकर की जा रही कवरेज की भी प्रंशसा की।

Leave a comment